झाइयों का घरेलु इलाज रातो-रात असर करते है, ये पिगमेंटेशन का रामबाण व आयुर्वेदिक उपाय है?

झाइयों का घरेलु इलाज

क्या है, यह रोग?

झाइयों का घरेलु इलाज जानने के साथ ही, यह भी जानना जरुरी है, की यह होता क्या है, तो दोस्तों स्त्री हो या पुरुष सुंदर दिखना सबकी चाहत होती है, सब चाहते हैं कि मैं सुंदर, बहुत सुंदर और सबसे सुंदर दिखाई दूं! क्योंकि सुंदरता पर सबका बराबर का अधिकार है, इसलिए सुंदर दिखना सब का मौलिक अधिकार है। लेकिन कुछ लोगों का सुंदर दिखने का सपना, कुछ विशेष प्रकार के चर्म रोगों से धूमिल हो जाता है, जिनमें से एक रोग है, चेहरे की पिगमेंटेशन. 

आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे, कि चेहरे से झाइयां को कैसे दूर किया जाए, चेहरे की झाइयों को खत्म करना यूं तो अधिक मुश्किल नहीं है, लेकिन इसको जड़ से खत्म करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ती है। 

एलोपैथ में इसका इलाज केवल स्किन सर्जरी है, लेकिन स्किन सर्जरी के अपने साइड इफेक्ट्स हैं, स्किन सर्जरी से झाइयां केवल 4 से 5 महीने तक ही, चेहरे से गायब होती हैं, इसके बाद यह झाइयां फिर से वापस आ जाती हैं, और जब दूसरी बार यह झाइयां चेहरे पर आती है, तो पहले से कहीं ज्यादा विकराल रूप धारण करती हैं। 

आयुर्वेद में बहुत से ऐसे नुस्खे हैं जिनको अपनाकर हम चेहरे की झाइयों को बिल्कुल खत्म कर सकते हैं लेकिन यदि हम इनको लगातार अपनाते रहे तो यह झाइयां हमारे चेहरे पर दिखाई नहीं देती। 

वैसे तो चेहरे की झाइयों का रोग मुख्यतः महिलाओं में पाया जाता है, लेकिन इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आराम न मिलने के कारण, एवं पौष्टिक आहार ओं की कमी के कारण, यह रोग आजकल पुरुषों में भी बहुत ज्यादा देखने को मिलता है, चेहरे पर झाइयां हो जाने के कारण स्त्री हो या पुरुष सभी का कॉन्फिडेंस लेवल डाउन हो जाता है,  चेहरे पर झाइयां होने के कारण पर्सनैलिटी में भी, नकारात्मक भाव पैदा होने लगते हैं। 

झाइयों का घरेलु इलाज जानने के साथ जाने! चेहरे पर झाइयों के लक्षण क्या है? 

तो चलिए जानते है, लक्षणों के बारे में


1- जब चेहरा अपने कांति खोने लगे तो समझ लीजिए, कि चेहरे पर झाइयों दस्तक देने वाली हैं। 

2- चेहरे के ऊपर पिंपल के निशान रह जाना भी झाइयों की शुरुआत का सूचक है। 

3- झाइयों के शुरुआती दिनों में चेहरा थोड़ा-थोड़ा लाल होने लगता है, जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं, यह सोच कर कि हमारा रंग साफ हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे चेहरा जहां से लाल होता है, वहां से डार्क पड़ने लगता है, 

4- चेहरे पर जगह-जगह हल्के काले रंग के, या यूं कहे कि गहरे स्किन रंग के डार्क स्पॉट पड़ने लगते हैं, खास तौर पर माथे, नाक, भवों की साइड में एवं गालों पर सर्कल होने लगते हैं। 

5- सनलाइट फेस के कुछ हिस्से पर जब ज्यादा जलन करती है तो समझ जाना चाहिए कि हमारे फेस के उस हिस्से पर झाइयों का प्रकोप शुरू हो चुका है। 

झाइयों का घरेलु इलाज जानने के साथ जाने! इसके होने के कारण। 

तो चलिए जाने इसके कारण

यदि हम चेहरे पर होने वाली झाइयों के कारणों के बारे में बात करें उसका कोई एक कारण नहीं बल्कि बहुत सारे कारण हैं जो प्राकृतिक नहीं है,  हमारी अपनी गलतियों के कारण ही चेहरे पर झाइयां होती हैं।  कुछ कारणों का उल्लेख इस प्रकार हैं:-

1- किशोरावस्था:-
किशोरावस्था के दौरान सुंदर दिखने की होड़ में, हम अपने चेहरे पर अलग-अलग प्रकार की क्रीम, फेस वॉश, गोरा बनाने वाली साबुन एवं केमिकल से भरपूर, अनेकों सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग करते हैं, जबकि किशोरावस्था के दौरान, हमारी त्वचा को किसी प्रकार की क्रीम, साबुन, या सौंदर्य प्रसाधन की आवश्यकता नहीं होती।  सुंदर दिखने की होड़ में किशोरावस्था के दौरान, प्रयोग किए गए कैमिकल एवं हानिकारक, सौंदर्य प्रसाधन हमारी त्वचा की कोशिकाओं को डैमेज कर देते हैं, जिसके कारण हमारे चेहरे पर योगन आने की वजह झाइयां आने लगती है।  यह प्रयोग केवल लड़कियां ही नहीं करती बल्कि, लड़के भी बहुतायत में करते हैं, जिसके भयंकर परिणाम झाइयों के रूप में आगे चलकर भुगतने पड़ते हैं। 

2- हार्मोन बदलाव :- 
शरीर में हार्मोनल चेंजेज के दौरान, नो जवानी में चेहरे पर पिंपल होना आम बात है, लेकिन हम टेलीविजन और मोबाइल पर दिए गए भ्रामक विज्ञापनों को देखकर, विभिन्न केमिकल युक्त प्रसाधनों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर झाइयों को न्योता स्वयं देते हैं। 

3- तेज धूप :-             
ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने के कारण भी चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं। 

4- प्रेगनेंसी के दौरान:-                     
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में यह एक आम समस्या है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं में आयरन और कैल्शियम की कमी हो जाती है जिसके कारण चेहरे पर झाइयां होना स्वभाविक हो जाता है।
 
5- लीवर की गड़बड़ :-                     
स्त्री हो या पुरुष जिन लोगों का लीवर प्रॉपर काम नहीं करता उन लोगों के चेहरे पर भी झाइयां हो जाना स्वाभाविक है। 

6- पानी की कमी :-               
शरीर में पानी की कमी भी चेहरे की झाइयों का एक मुख्य कारण है। 

7- विटामिन सी की कमी :-           
जब शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है तो इसका असर सीधा हमारे चेहरे पर झाइयों के रूप में दिखाई पड़ता है, शरीर में विटामिन सी की कमी भी झाइयों का एक प्रमुख कारण है

8- कब्ज :-           
जिन लोगों के चेहरे पर झाइयां हैं उन लोगों में अक्सर कब्ज की शिकायत बहुत ज्यादा देखने को मिलती है, इस आधार पर कह सकते हैं की कब्ज की झाइयों का एक कारण हो सकता है। 

9- स्ट्रेस/ डिप्रेशन :-
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्त्री हो या पुरुष अधिकतर सभी को स्ट्रेस रहता है, दिमाग के स्ट्रेस का असर सीधा सीधा हमारे चेहरे पर दिखाई देता है, कुछ लोगों के चेहरे पर यह झाइयों के रूप में आ जाता है। 

10- वातावरण:-                 
हमारे आसपास का वातावरण, हमारा रहन-सहन,  हमारा खान-पान हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे चेहरे पर भी पड़ता है। 

चेहरे की pigmentation आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपचार

तो चलिए जानते है! pigmentation के उपाय

1- धूप :-         
सबसे पहले हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमें धूप में ज्यादा देर बिलकुल नहीं रहना है, यदि हमारा काम धूप का है तो हमें अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर रहना चाहिए। 

2- शहद और चन्दन पेस्ट :-                       
सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर गुलाब जल में घिसकर पेस्ट बना लीजिए तथा इसमें दो बूंद शुद्ध शहद मिलाकर सुबह घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर क्रीम की तरह लगा ले, यह धूप से आपकी स्किन की रक्षा करेगी। 

3- नींबू और शहद :-               
आधा चम्मच शहद में 4 चार नींबू रस की बूंद अच्छे से मिलाकर चेहरे पर धीरे धीरे 1 मिनट मसाज करें, 1 घंटे बाद चेहरे को धो लेना चाहिए,  यह क्रिया रोजाना दिन में दो बार करनी आवश्यक है। 

4- एलोवेरा और संतरे का छिलका :-                 
संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर उसे एलोवेरा के गूदे में मिक्स करके अच्छे से पेस्ट बना लें, यह पेस्ट राम रात को सोने से पहले चेहरे की झाइयों पर लगाकर हल्की सी मसाज करें।  मात्र 30 दिन में आपके चेहरे की झाइयां आपके चेहरे के रंग से मैच कर  जाएंगी। 

5- मौसमी/ संतरा :-             
मौसमी या संतरे का जूस यदि हम नियमित रूप से सुबह खाली पेट पिए तो मात्र 55 दिन में चेहरे कि झाइयां आपकी स्किन के तरफ से मैच कर जाएंगी। 

6- एलोवेरा और लौकी :-                 
सौ ग्राम एलोवेरा, 200 ग्राम लौकी, तथा दो बड़े आंवले का जूस निकालकर रोजाना खाली पेट पीने से चेहरे की झाइयां मात्र 3 महीने में जड़ से खत्म हो जाती है। 

7- साप्ताहिक मसाज :-             
चंदन पाउडर, मलाई /दही , एलोवेरा, शहद और संतरे के  छिलके का पाउडर सबको एक साथ मिलाकर सप्ताह में एक बार चेहरे पर मसाज जरूर करना चाहिए।  मात्र 4 सप्ताह में आपके साथ साथ सभी को आपके चेहरे में फर्क स्पष्ट दिखाई देगा। 

8- जूस :-
गाजर चुकंदर और आंवले का मिक्स जूस, हर रोज पीने से झाइयों की समस्या होती ही नहीं है। 

9- ड्राई फ्रूट्स :-            
जो व्यक्ति सुबह के नाश्ते की जगह ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करते हैं उनको झाइयां कभी नहीं होती।  जिन लोगों को झाइयां हैं उनको ड्राई फ्रूट सुबह के समय हर रोज खाने चाहिए, ड्राई फ्रूट्स हमारे चेहरे पर ग्लो लेकर आते हैं झाइयों को जड़ से खत्म करते हैं। नोट :- याद रहे ड्राई फ्रूट्स के साउथ आप फ्रूट का जूस तो ले सकते हैं, पानी, दूध, चाय या अन्य नाश्ता 4 घंटे तक नहीं लेना चाहिए। 

10- प्राणायाम :-
चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए हमें अपने अंदर का स्ट्रेस और डिप्रेशन खत्म करना आवश्यक है जिसके लिए प्राणायाम, योगासन, मेडिटेशन, का अपना महत्व है।